पौड़ी गढ़वाल जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये जिला प्रशासन को शासन से निर्देश जारी हुये है कि वो जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करें. जहां बरसात के सीजन में दुर्घटनाओं की ज्यादा संभावनाएं हैं. जिसके चलते रविवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा श्रीनगर से सतपुली तक सड़क का निरीक्षण किया. जिसमें करीब 14 दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिंहित किए गए. निरीक्षण टीम में शामिल सीओ और एआरटीओ ने पौड़ी ने बताया कि इससे पहले भी उनके द्वारा कई बार सड़कों का निरीक्षण कर लिया गया है. आज भी निरीक्षण कर जल्द से जल्द शासन को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे. उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zN5Csq
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments